
हर हफ्ते आप सोनी पर कपिल शर्मा का शो का देखते हैं। और हफ्ते के बीच में रिपीट पर ये शो देखते हैं। आपने कपिल की कॉमेडी देखी है, उनके संघर्ष की कहानी सुनी है। अमृतसर से मुंबई तक उनके जर्नी के बारे में भी सुना है। कपिल की कॉन्ट्रोवर्सी, आधी रात को शराब पीकर किए ट्विट, जर्नलिस्ट के साथ की गई गाली-गलौज और गिन्नी से उनकी शादी की कहानी का सारा किस्सा सुना है। लेकिन नेटफ्लिक्स के शो
I AM NOT DONE YET
ने कपिल ने अपनी कहानी जैसे सुनाई है। वो आपको हंसाएगी, रुलाएगी और डेढ़ घंटे में आपका दिल छू जाएगी।
कहने को तो ये स्टैंप अप कॉमेडी ही है, जिसमें कपिल ने अपनी कहानी सुनाई है। और सुनाई भी किस नज़रिए से है कि जब वो कामयाबी के सातवें आसमां पर थे, और अचानक गिरने लगे। सबसे झगड़ने लगे, टूटने लगे। सबको हंसाने वाला खुद डिप्रेशन में जाने लगा, तो एक वो साइकोलॉजिस्ट के पास जाता है और उसे अपनी कहानी सुनाता है। अपनी ज़िंदगी की कहानी में अपने डिप्रेशन का ईलाज़ तलाशता है.. और जब वो वापस आता है, तो फिर ज़िंदगी को जीतने के इरादे से। खुद को और दुनिया को बताने के इरादे से कि
I AM NOT DONE YET
।
डेढ़ घंटे के इस स्टैंड अप में कोई दूसरी कहानी, कोई दूसरा कलाकार नहीं, सिर्फ़ कपिल हैं और बीच में एक-दो जगह उनकी पत्नी गिन्नी के जवाब हैं। बाकी सिर्फ़ उनकी मां, पत्नी और दोस्तों की तालियां और हंसी हैं… साथ में आंख़ों से छलकते आंसू हैं। कपिल ने ज़िदंगी और कॉमेडी का ऐसा ताना-बाना बुना है, जो गढ़ा हुआ नहीं लगता है। ऐसा लगता है कि ज़िंदगी खुद रेत से फिसलती जा रही हो।
इस डेढ़-घंटे में कपिल ने अपने ट्विट कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात की है। बताया है कि पीएम मोदी को ट्विट करना कितना भारी पड़ा। बताया है कि 2014 में उन्हे अपनी कामयाबी का अहसास तब हुआ, जब तब पीएम कैंडिडेट और अब के पीएम नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी का कपैंरिज़न उनसे किया। इस शो का सबसे खूबसूरत हिस्सा वो है जब कपिल क्लाइमेक्स में अपनी कामायबी का ट्रिब्यूट एक इंग्लिश गाना गाते हुए अपने पिता को देते हैं। जी हां, इंग्लिश गाना और वो भी कपिल.. आर्को के लिरिक्स और म्यूज़िक के साथ कपिल की आवाज़ के साथ ये गाना इस शो की हाईलाइट है।
इस वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर कपिल का ये शो
I AM NOT DONE YET
हाइली रिकमेंडेड है। ए मस्ट वाच।
इस स्टैंप कॉमेडी के लिए कपिल को 4 स्टार।
]]>
, International, ,